पटमदा में ग्राम प्रधान संघ भवन निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास ग्राम प्रधान संघ ने ख़ुशी व्यक्त की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटमदा के बेलटांड़ बिरसा चौक स्थित जर्जर हो चुके तहसील कचहरी भवन को तोड़कर विधायक निधि से भव्य ग्राम प्रधान संघ भवन पटमदा का निर्माण होगा। सोमवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने प्रखंड के सभी ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर विधिवत रूप से निर्माण  कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष बृंदावन दास ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की झारखंड मे पहली बार विधायक  मंगल कालिंदी ने प्रधान लोगों को सम्मान देने का काम किया है। सचिव मृत्युंजय महतो ने कहा की जो काम मंगल कालिंदी जी कर दिखाया है ऐसा ना कोई किया है और ना कर सकता है। सुधीर चंद्र माझी ने कहा कि मंगल कालिंदी ही एक ऐसा विधायक है, जिन्होंने ग्राम प्रधानों का बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने का काम किया है। मौके पर विधायक ने कहा कि ग्राम प्रधानों का सभी प्रकार का कार्य अब इस भवन से निष्पादित होगा. निर्माण 14.50 लाख रुपये में होगा। इस दौरान ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष बृंदावन दास, सचिव मृत्युंजय महतो, सुधीर चंद्र माझी, संदीप मिश्रा, मुची राम कुंभकार, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू,कालीपड़ो महतो, सुभाष कर्मकार, अश्विनी महतो, अश्विनी दास, आदि मौजूद थे।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी