चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य मार्ग पर रेलवे का पेंट लदा ट्रक पलटा चालक घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर सुनसुनिया जंगल के समीप रेलवे के पेंट से लदे एक ट्रक (जेएच 05 एवी 4942) पलट गया. इस दुर्घटना में ट्रक का चालक कुणाल कुमार महाराणा घायल हो गया. हालांकि उसे अधिक चोट नहीं लगी है. घटना रविवार की रात करीब 12:30 बजे की है. जानकारी के मुताबिक ट्रक पश्चिम बंगाल के कोलकाता से रेलवे का पेंट लेकर जमशेदपुर आ रहा था. इसी दौरान चालक को झपकी आ जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक में दबे चालक को एंबुलेंस कर्मी शांतनु प्रमाणिक और उज्ज्वल डे ने निकाला. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चालक का इलाज किया गया. चालक के मुताबिक ट्रक पलटने के बाद अज्ञात ग्रामीण पेंट के कुछ डब्बे लेकर भाग गए.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी