विधायक समीर पहुंचे बहरागोड़ा में राजनैतिक साथी के घर पत्नी को किया आर्थिक सहयोग , मदद का आश्वाशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहरागोड़ा प्रखण्ड के केशरदा पंचायत अंतर्गत मोहली खड़िया टोला निवासी झामुमो पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह विधायक समीर मोहंती के राजनैतिक साथी आनंदो दलाई का विगत कुछ दिनों पहले निधन हो गया था. अपने निजी कार्य से विधानसभा क्षेत्र से बाहर होने के कारण नहीं आ पाए थे. इस दौरान सोमवार को विधायक समीर मोहंती उनके आवास पहुँचकर स्वर्गीय आनंदो दलाई की धर्म पत्नी लखी दलाई को आर्थिक सहयोग किया और तत्काल प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से बात कर अम्बेडकर आवास उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही हर सम्भव उनके परिवार को सहयोग का आश्वासन दिया. इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने पेयजल एवं मुख्य पथ से गाँव तक सड़क निर्माण की माँग रखी. जिसपर विधायक समीर मोहंती ने आश्वस्त किया की जल्द ही ये सभी कार्य कर लिया जाएगा. इस मौके पर धनंजय करुणामय, घनश्याम महतो, बलराम महतो, शिवानंद नायक, अनंत माईति, मुन्ना होता, विशाल बारिक, बापि दास, समीर दास, अजय गिरी, हिमांगशु सेनापति आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी