आदिवासी संगठन ओलचिकी हूल बैसी द्वारा आहूत झारखण्ड बंद का जमशेदपुर में ख़ासा असर प्रदर्शनकारियों ने मेन रोड किया जाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : झारखण्ड में संथाली अकादमी का गठन, पाठ्यक्रम में संथाली भाषा को शामिल करने ओल चिकि लिपि को झारखण्ड में प्रथम राजभाषा का दर्जा दिए जाने जैसी मांगों को लेकर 4 जुलाई को आदिवासी संगठन ओलचिकी हूल बैसी के द्वारा बुलाये गए झारखण्ड बंद का जमशेदपुर के अर्धशहरी क्षेत्रों में व्यापक असर देखने को मिला. सुबह के आठ बजे से ही आदिवासी संगठनो ने जमशेदपुर के करनडीह में विशाल रैली निकाली. यह रैली करनडीह चौक पर आकर धरना -प्रदर्शन में तब्दील हो गयी और भीड़ में शामिल सभी लोग मुख्य सड़क पर धरना पर बैठ गए. जिससे मुख्य सड़क पर आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो चूका है और रोड पूरी तरह से जाम है. हालाँकि प्रशासन के लोगों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर नतीजा सिफर रहा और प्रदर्शन कर रहे लोग नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए. समाचार लिखे जाने तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकाने पूरी तरह से बंद है.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी