झारखण्ड बंद के दौरान चिरूगोड़ा हाल्ट पर बंद समर्थको ने किया रेलवे ट्रैक जाम चाकुलिया स्टेशन पर घंटो खड़ी रही इस्पात एक्सप्रेस समाजसेवियों ने यात्रियों को उपलब्ध करवाया खाना -पानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ओलचिकी हूल बैसी की ओर से आहूत एक दिवसीय झारखंड बंद के दौरान मंगलवार को घाटशिला और धालभूमगढ़ के बीच चिरूगोड़ा में बंद समर्थकों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया. इसके कारण अप इस्पात एक्सप्रेस चाकुलिया स्टेशन पर खड़ी रही. इस्पात एक्सप्रेस स्टेशन में खड़ी रहने से ट्रेन के यात्री परेशान थे. इसको देखते हुए यहां के युवा समाजसेवी यात्रियों की सेवा में जुट गए. इस दौरान युवा समाजसेवियों द्वारा यात्रियों के लिए पानी, मूढ़ी और चनाचूर, बिस्कुट, केक आदि की व्यवस्था की गई थी.

 

युवा समाजसेवियों द्वारा उक्त सामग्रियां पहुंचाए जाने के बाद यात्रियों को राहत मिली. इस दौरान देखा गया कि कई यात्री गर्मी से परेशान है. कहीं छाव पाकर यात्री बैठे हैं तो कहीं गर्मी से बच्चों का हाल बेहाल है. वही एक यात्री में अपने बच्चे को गर्मी से राहत दिलाने के लिए पानी के बोतल से ही नहला दिया. वही विधायक समीर मोहंती के सहयोग से स्टेशन परिसर में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल टीम द्वारा यात्रियों को दवाई एवं ओआरएस उपलब्ध कराई गई. इस मौके पर संजय लोधा, मनोज अग्रवाल, जयेस ठक्कर, राज मिश्रा, विशाल बारिक, रत्नेश कुमार, हार्दिक यादव, दीप चक्रवर्ती, दीपक सिंह, नीतीश कुमार, धीरज सिंह, बिक्रम बारिक, गौतम शर्मा, रवि शर्मा, अमित दोलाइ, मंटू पोलाइ, झंटु भोल, रोहित पति, बुलबुल मंडल एवं अन्य युवा यात्रियों की सेवा में जुटे रहे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी