चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित शामिल हुए सभी मुखिया, पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान जन्म एवं मृत्यु संबंधित जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, चाकुलिया द्वारा पीपीटी के माध्यम से सभी मुखिया, पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया, प्रधानाध्यापक आदि को युद्ध स्तर पर 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच कैम्प चलाते हुए उन सभी बच्चों या मृतक, जिनका  रेजिस्ट्रेशन अभी तक नही हुआ है उसका जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र का रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया. मध्याहन भोजन स्टेरिंग कमेटी की बैठक में शपथ लिया गया कि अनिवार्य रूप से जन्म मृत्यु पंजीकरण कराने हेतु दीवार लेखन का कार्य किया जाएगा. वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन, झारखंड द्वारा ब्लड जागरूकता कार्यशाला में सुनील मुखर्जी फाउंडर प्रेसिडेंट द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी मुखिया को मोटिवेट/जागरूक किया गया. आसानी से रक्त कैसे मिलेगा सभी को इसका तरीका बताया गया. उन्होंने कहा की जो जो भी व्यक्ति रक्त दिए हैं ब्लड बैंक से उनको रक्त मिल सकता है. इसकी भी विस्तृत जानकारी दी गयी. यह एसोसिएशन विगत 37 वर्ष से ईस्ट एवं वेस्ट सिंहभूम ज़िले में कार्य कर रही है. बेस प्रोजेक्ट के तहत कार्यकारी एजेंसी शिविका शिल्प कला सहकारी सहयोग समिति लिमिटेड, बुंडू रांची द्वारा बंबू कारीगर क्लस्टर विकास कार्यक्रम अंतर्गत वैसे महिला -पुरुष, युवक-युवतियां, जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष है. वे इस कार्यक्रम के माध्यम से कौशल उन्नयन कर प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त कर सकते है. उक्त चार बिंदुओं पर कार्यशाला में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, अंचलाधिकारी जयवंती देवगम, वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन झारखंड के फाउंडर प्रेसीडेंट, बेस प्रोजेक्ट से शैलेन्द्र कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी शिबानन्द घटवारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक(पंचायत), महिला पर्यवेक्षिका, मुखियागण, पंचायत सचिव, एवं अन्य पंचायत स्तरीय कर्मी उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी