छोटा गोविन्दपुर राम मंदिर के पास स्थित संभव फाउंडेशन सेंटर कौशल विकाश केंद्र में जेनरल ड्यूटी असिस्टेंड कोर्स प्रोग्राम में सफल प्रथम एवं द्वितीय बैच के 56 विद्यार्थी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह जुगसलाई विधायक मंगल कालिन्दी l विधायक के द्वारा प्रशिक्षण उपरान्त 18 विद्यार्थीयो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालन हेतु टाटा पावर कम्यूनिटी डेवलपमेंट (TPCDT) द्वारा विद्यार्थी एवं संभव फाउंडेशन को बधाई दी गई TPCDT के द्वारा आगे भी इस तरह के कौशल विकाश के प्रशिक्षण कार्यक्रम किए जाते रहेंगे।
इस मौके पर नवमी सिंह, चंदन ठाकुर, परवीन सिंह, मनोज यादव, जयकिशन, उत्तम गोप, फुलचंद महतो एवं अन्य शामिल हुए।










