जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहल राधा कॉलोनी निवासी कर्मवीर सिंह के घर की न्यायालय के आदेश पर कुर्की- जब्ती की गई. आरोपी पर परसुडीह थाना में उसकी पत्नी द्वारा दहेज़ प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया गया था. जिसके बाद से आरोपी लगतार फरार चल रहा था. जिसके बाद न्यायलय ने पहले वारंट , फिर इश्तेहार उसके बाद कुर्की जब्ती की कारवाई की.
मंगलवार दोपहर मजिस्ट्रेट विलसन भुइयां की निगरानी में परसुडीह पुलिस कर्मवीर सिंह के घर पहुंची और बंद घर का ताला तोड़कर अन्दर रखे सारे सामानों की कुर्की-जब्ती की. कर्मवीर के खिलाफ उनकी पत्नी सिमरन कौर ने 13 मार्च 2020 को परसुडीह थाना में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद करमवीर अपने परिजनों के साथ कनाडा शिफ्ट हो गया था. जिसके बाद यह कारवाई की गयी है.










