चाकुलिया केरुकोचा रोड पर अनियंत्रित मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई , चालक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया थाना क्षेत्र के  मुराल के पास चाकुलिया-केरुकोचा मुख्य सड़क पर एक तेज गति से जा रही अनियंत्रित  मोटरसाइकिल सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई. आशंका व्यक्त की जा रही है की चालक को झपकी आ गयी हो और उसने मोटरसाइकिल से अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ये दुर्घटना हुई हो. क्योंकि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला चक्का टूट कर दूर जा गिरा और मोटरसाइकिल सवार भी मोटरसाइकिल से गिर कर फेंका गया जिससे उसकी मौत हो गई. बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों को सड़क के किनारे टीवीएस अपाची बाइक नंबर जेएच 05 सीटी 1084 पड़ी मिली जिसके पास एक युवक का शव भी पड़ा हुआ था. शव मिलने के बाद दुर्घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी. इधर घटना की सूचना पाकर च पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. आवश्यक कारवाई के बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी