चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत सालका गांव में विगत कुछ दिन पहले 25 केवीए का ट्रान्सफार्मर खराब हो गया था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना विधायक समीर मोहंती को दिया. इस दौरान विधायक ने इस समस्या को संज्ञान में लेकर 24 घंटे के अंदर नया 63 केवीए का ट्रान्सफार्मर गांव को उपलब्ध कराया. शुक्रवार को विधायक समीर मोहंती के अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि राकेश महान्ती सालका गांव पहुंचकर 63 केवीए ट्रान्सफार्मर का फीता काट कर उद्घाटन किया. इस मौके पर सुपाई हांसदा, तपन गोप, बापी पोलाई, गौतम शर्मा, अभिलाष पट्टनायेक आदि उपस्थित थे.










