बासुकीनाथ में पेड़ा दूकान में छापेमारी पांच सौ किलो नकली पेड़ा बरामद, दुकानदारों पर लगा एक लाख जुर्माना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुमका:-ज़िले के बासुकीनाथ में श्रावणी मेला देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बासुकिनाथ मंदिर के समीप स्थित पेड़ा दुकान में बड़ी छापेमारी की गई जिसमें भारी मात्रा में नकली पेड़ा बरामद किया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित राम ने बताया कि श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले इसको लेकर हमलोग लगातार अभियान चलाकर होटलों एवं पेड़ा दुकानों में बेची जा रही है खाद्य सामग्रियों की लगातार जांच कर रहे हैं। जांच के क्रम में पेड़ा दुकानों में मावा की जांच की गई तो उसमें असली खोवा के जगह सिंथेटिक दूध, स्टार्च एवं चीनी की मात्रा पाई गई। इन सिंथेटिक सामग्रियों से निर्मित नकली पेड़ा असली पेड़ा के नाम पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया जा रहा था। छापेमारी में बरामद लगभग 5 हजार किलोग्राम नकली पेड़ा को नष्ट कर दिया गया साथ ही उक्त दुकानदारों पर एक लाख रुपए से अधिक राशि का जुर्माना लगाया गया।

यहाँ बता दें कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने बासुकीनाथ धाम आते हैं और प्रसाद स्वरूप असली के जगह नकली पेड़ा अपने साथ लेकर जाते हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से नकली पेड़ा बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी