जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने ऑनलाइन मोबाइल लॉस्ट सर्विस के माध्यम से खोये हुए मोबाइल फोन सेट को बरामद कर उनके वास्तविक मालिको को थाना में बुलाकर सौंपा. ये सभी मोबाइल फोन अलग -अलग लोकेशन में गुम हो गए थे. इसके बाद सभी मोबाइल धारको ने जमशेदपुर पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस के तकनिकी सेल ने सभी मोबाइल फोन को खोज निकाला और उन सभी लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल फोन सही सलामत पुलिस की सहायता से वापस मिल गया. अपने गुम हुए मोबाइल को वापस पाकर सभी मोबाइल धारको ने जमशेदपुर पुलिस की इस मुहीम की काफी सराहना की और जादूगोड़ा थाना प्रभारी को धन्यवाद दिया.










