उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद व बीज दुकानों का घाटशिला व धालभूम अनुमंडल पदाधिकारियों ने किया औचक जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिले में खाद-बीज की कालाबाजारी रोकने  तथा किसानों को उचित मूल्य पर प्रमाणित बीज ही मिले इसके मद्देनजर उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार घाटशिला व धालभूम अनुमंडल क्षेत्र के बीज एवं खाद दुकानों में जांच अभियान चलाया गया । एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा द्वारा पटमदा एवं एसडीएम घाटशिला सत्यवीर रजक द्वारा चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत खाद व बीज दुकानों की औचक निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर चेक किया गया । लगभग आधे दर्जन खुली दुकानों में बेची जा रही धान बीज के प्रभेद की जानकारी ली गई एवं खाद के स्टॉक का जांच किया गया। उपायुक्त ने बताया कि सरकार की मंशा है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं उन्नत किस्म के बीज प्राप्त हो जिससे उनकी उपज अच्छी हो सके इसी आलोक में खाद् बीज दुकानों की जांच की जा रही है । जांच में खाद व बीज बेचने में अनियमितता की जद में आए दुकान का अनुज्ञप्ति निलंबित कर दिया जाएगा ।किसानों को उचित मूल्य पर ही खाद व बीज जिला में उपलब्ध हो इसे सुनिश्चित किया जा रहा।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी