बीमार झामुमो कार्यकर्त्ता से मिले विधायक समीर महंती , आर्थिक सहयोग भी किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखण्ड के कुचीयाशोली पंचायत अंतर्गत बालीबांध गाँव निवासी एवं झामुमो के प्रखण्ड सचिव बलराम महतो का विगत कुछ दिनों से तबियत खराब होने की सूचना मिलने पर सोमवार को उनके आवास विधायक समीर मोहंती पहुंचे. इस दौरान विधायक समीर मोहंती ने बलराम महतो का हालचाल जाना. इस दौरान बेहतर स्वास्थ्य की भगवान से कामना किया और वापस जन सेवा मे लगने की बात कही. साथ ही उसी पंचायत के एक और झामुमो कार्यकर्ता बिमल महतो का गले मे ट्यूमर होने की सूचना पाकर उनके आवास पहुंचकर जाना तो पता चला कि उसे सांस लेने मे दिक्कत हो रही थी. विधायक ने तत्काल डॉक्टर नागेंद्र सिंह से दूरभाष पर बात कर आज ही उनके पास ईलाज के लिए भेजा और आर्थिक सहयोग भी किया. इस मौके पर प्रमुख धनंजय करुणामय, विशाल बारिक, तृप्ति महतो, रामदास हेम्ब्राम आदि उपस्थित थे.हुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी