गंगा नारायण कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मीयों ने किया एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पठन पाठन रहा बाधित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड वित्त रहित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गंगा नारायण देव महाविद्यालय धालभूमगढ़ के सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मीयों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया l इस हड़ताल के दौरान महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया जिसके कारण विद्यार्थी कॉलेज के अन्दर नहीं जा सके और उन्हें उलटे पाँव वापस लौटना पड़ा l हड़ताल के कारण वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों का रूटीन आन्तरिक परीक्षा को भी स्थगित करना पड़ा l महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अमिताभ रथ ने बताया की अब ये परीक्षा 23 फरवरी को आयोजित होगी l इस बात की सूचना महाविद्यालय के छात्रों को दे दी गई है l
हड़ातल के समर्थन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सहित सुजित कुमार उपाध्याय, सतीश चंद्र सिंह, लखीकांत गोप, सोमनाथ गोस्वामी, कालीपद री, प्रबोध सिंह के साथ सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी