चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी ने की बैठक दिया जन्म -मृत्यु प्रमाण – पत्र आवेदनों के निष्पादन का निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को  अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रशासक के निर्देष पर परिक्ष्यमान कार्यपालक पदाधिकारी अभिलाषा कुमारी की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई. इस दौरान बैठक में आवेदनों की संख्या बढ़ाने एवं सेविकाओं द्वारा आवेदनों को प्राप्त करने में हो रही समस्याओं पर चर्चा की गई. इस दरमियान बैठक में नगर प्रबंधक मोनिस सलाम, बाल विकास सुपरवाइजर  सविता सिन्हा ने भी अपने विचार रखते हुए संबंधित सेविकाओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. जिसमें कार्यालय से संबंधित सीआरपी को भी इस अभियान में जोड़ने का आदेश दिया गया. ज्ञात  हो कि 14 जुलाई से 14 अगस्त तक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत कोविड-19 के समय या उससे पहले के छूटे हुए सभी आवेदनों पर विचार करते हुए जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र को निर्गत किया जाना है. इस मौके पर सामाजिक संगठनकर्ता रेणुका महतो, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रलभ झा, प्रसेनजीत दास, निशा दास, रीता महतो, सांत्वना दास, सोमा दास के साथ नगर पंचायत से संबंधित सभी सेविकाएं उपस्थित थीं.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी