चाकुलिया के बेन्द में विधायक समीर ने ग्रामीण को उपलब्ध करवाया तिरपाल व आर्थिक सहायता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के बेन्द पंचायत अंतर्गत आमंडागरा गांव निवासी विसु हांसदा का घर बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया था. इससे विसु का पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश था. इसकी जानकारी कुछ लोगों ने विधायक समीर कुमार मोहंती को दी. इसके बाद विधायक ने पहल करते हुए पीड़ित परिवार को तिरपाल उपलब्ध कराया. इस दौरान रविवार को विधायक के निर्देश पर समीर सेना के सदस्य राहुल महतो पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें आर्थिक सहयोग के साथ तिरपाल प्रदान किया. इस मौके पर झामुमो कार्यकर्ता लखन मांडी, बापी महतो आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी