उपायुक्त के प्रयासों से जीवन की आस छोड़ चुके टूना सबर के होंठो पर लौटी जीवन की मुस्कान , सबर परिवारों को शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं का दिया जा रहा लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड के केन्दुआ प्रखंड स्थित दंपाबेडा गांव में निवास करने वाले एक बेहद गरीब व्यक्ति टुना सबर गंभीर चर्म रोग से पीड़ित था। टुना की बीमारी की जानकारी मुख्यमंत्री को प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम विजया जाधव को टुना के बेहतर इलाज का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश और मामले की जानकारी मिलते ही उपायुक्त ने एम्बुलेंस भेज टुना सबर को जमशेदपुर स्थित सदर अस्पताल में सात फरवरी को भर्ती कराया। इसके बाद टुना का इलाज शुरू हुआ। इस बीच उपायुक्त लगातार अस्पताल जाकर टूना सबर का हाल चाल लेती रही और चिकित्सको को निर्देश देती रही जिसके परिणामस्वरूप करीब 15 दिनों के इलाज के उपरांत टुना सबर गंभीर चर्म रोग से मुक्ति पाने में चंद कदम दूर है।

इधर डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केंदुआ पंचायत के दंपाबेड़ा में निवास करने वाले सबर परिवारों को उपायुक्त के निर्देश पर गांव में विशेष शिविर लगाकर सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया । सभी को डाकिया योजना के तहत हर माह खाद्यान्न भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

उपायुक्त ने बताया की मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर सबर परिवारों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। सबर परिवारों के अतिरिक्त जिला के सभी जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसका प्रयास हो रहा है।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी