घाटशिला में आयोजित किया गया विश्व आदिवासी दिवस समारोह भाजपा नेता लखन मार्डी ने मौजूदा सरकार पर आदिवासियों की उपेक्षा का लगाया आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर टुमांगडूंगरी में विश्व आदिवासी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में आदिवासियों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गयी साथ ही बच्चों के लिए शेक्षणिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए l

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा नेता  लखन मार्डी ने समारोह  को संबोधित करते हुए कहा की वर्तमान झारखंड सरकार में आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ा है। आदिवासियों को वन अधिकार अधिनियम के तहत वन  पट्टा देने में ढ़िलाई, पेसा कानून को लागू करने में सरकार की नाकामी सर्वविदित है l  जिसकी  वजह से आदिवासियों का अस्तित्व खतरे में है l  दुमका में हूल नायक वीर सिद्धू कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या, दुमका में सुरेश मुर्मू ( मुखिया) की हत्या, खूंटी में शीतल मुंडा (उप मुखिया) की हत्या, रांची राजधानी में सुभाष मुंडा की हत्या। सैकड़ो आदिवासी नौजवानों की हत्या इस प्रांत में हुई है। झारखंड प्रदेश में आदिवासी माता बहन सुरक्षित नहीं है दुमका में अंकिता जरुवाडीह में हत्या आरोपी शाहरुख हुसैन, दुमका में आदिवासी नाबालिग किशोरी की बलात्कार कर हत्या कर पेड़ में लटका दिया आरोपी अरमान अंसारी, दुमका में ही सुशीला हांसदा नामक महिला की बलात्कार कर जंगल में ले जाकर जिंदा जलाया आरोपी अरबाज आलम, साहिबगंज में आदिम जनजाति रूबीका पहाड़िया की हत्या कर 12-15 टुकड़े कर दिए गए आरोपी दिलावर अंसारी, लोहरदगा में आदिवासी महिला के साथ अत्याचार कर कुआं में धकेल कर पत्थर से कुचलना का प्रयास आरोपी रब्बानी अंसारी, खूंटी में 15 साल की नाबालिक आदिवासी की हत्या आरोपी फखरुद्दीन ऐसे हजारों आदिवासी महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ लेकिन यह झारखंड सरकार आदिवासी माता बहनों की सुरक्षा नहीं दे पा रही है‌।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार आदिवासी बच्चों की भविष्य को संवारने के लिए व्यापक मात्रा में एकलव्य विद्यालय देशभर में बना रही है। जनजाति गौरव दिवस के रूप में जनजाति महापुरुषों को सम्मान देने का काम किया है । देश के सर्वोच्च कुर्सी पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को महामहिम राष्ट्रपति बना कर आदिवासी समाज को सम्मान देने का काम किया है।

इसके बाद मुख्य अतिथि ने क्विज , सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी , आदि प्रतियोगिताओं में अव्वल आये बच्चों को पुरुस्कृत किया l

इस अवसर पर आर्मी रीटायर  सूरा हाइब्रु, सोना सिंह रघु, राजू देवगम, लुस्कु मुर्मू, सुपाई मार्डी,विजय सिंह देवगम, सालको सोय समेत आदिवासी समाज के सैकड़ो युवा उपस्थित थे l

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी