वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध लॉटरी विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलिस ने हल्दीपोखर बाज़ार से दो लोगों को हिरासत में लिया है l
मुसाबनी के पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर आज़ाद ने गुप्त सूचना के आधार पर हल्दीपोखर बाजार परिसर में गोपनीय तरीके से संजू कुंडू के पान दुकान पर छापामारी करके अवैध लॉटरी के साथ हिरासत में लिया साथ ही साथ इस कार्य में सलिप्त लोगों को भी गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है l
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया की वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध लाटरी की बिक्री की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है l इसी के तहत छापेमारी की गयी थी जिसमे कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है इसके बाद अग्रतर कारवाई की जायगी l










