डुमरिया प्रखण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बड़काजिया में जनजातीय बैद्य संघ गठन को लेकर एक बैठक का आयोजन वैद्य मान सिंह हासदा की अध्यक्षता में किया गया जिसमे सर्व प्रथम संघ का नाम कारण आदिवासी पारंपरिक जड़ी बूटी चिकित्सा संघ किया गया एवं संघ के गठन एवं उद्देश्य पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई साथ ही वनौषधि चिकित्सा पद्धति के संरक्षण एवं हर्बल गार्डन के निर्माण हेतु अन्य संबंधित व्यक्तियों को भी जागरूक करने का निर्णय लिया गया गया।
इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की इस संघ की बैठक हर महीने के तीसरे शुक्रवार को मुसाबनी पंचायत भवन में होगी जिसमे सभी सदस्य अपने -अपने अनुभव साझा करेंगे साथ ही रेफरल लिंकेज भी बनायेगे । बैठक में आमंत्रित सदस्य के रूप में नन्द लाल पिरामल जिला कार्यक्रम समन्वयक , स्वास्थ्य, बुकइ मुर्मू, सीता मुर्मु,खेला मुर्मु,ज्वाला किस्कु, हरिपदा, लक्षण टुडू आदि उपस्थित रहे।










