डीसी ने गुड़ाबांदा प्रखंड में बनमाकडी अस्पताल के संचालन की समीक्षा कर चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों के प्रतिनियुक्ति के दिये निर्देश ज्वाला काटा बैंक भी जल्द होगा बड़े भवन में शिफ्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्वी सिंहभूम की  उपायुक्त विजया जाधव ने गुड़ाबान्दा प्रखण्ड का दौरा  किया। इसी क्रम में उन्होंने   कल्याण हॉस्पिटल बनमाकड़ी जिसका संचालन विकास भारती संस्था कर रही है की स्वास्थ्य सेवाओं की  समीक्षा भी की l  वहाँ डॉक्टर की समस्या की बात सामने आई, जिसके बाद उपायुक्त ने सिविल सर्जन को एवं विकास भारती को अस्पताल में  15 दिन के अंदर डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वर्तमान में आयुष्मान से दो डॉक्टर कार्यरत है । साथ ही जितनी भी एएनएम हैं उपायुक्त  ने जिले में ट्रेनिंग देने की बात कही जो एंटी वेनोम, टीबी से संबंधित होगा। उपायुक्त ने दवा की खपत और आपूर्ति के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की l   निरिक्षण के क्रम में  अस्पताल में कार्यरत कर्मियों ने  वेतन के प्रति असंतोष जाहिर करते हुए बताया की  विकास भारती ने 4 महीनो से वेतन नहीं दिया है। बैठक में इस बात  बात को भी रखा गया कि यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर तो है किंतु मेडिकल इक्विपमेंट की कमी है जिसमे डीप फ्रीजर की समस्या सामने आई क्योंकि इस समस्या की वजह से यहां सभी प्रकार के वैक्सीन नही उपलब्ध हो पा रहा है l  उपायुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लिया और सिविल सर्जन को त्वरित करवाई का निर्देश दिया। हर सप्ताह स्वास्थ्य जांच कैंप करने का भी निर्देश दिया। विकास भारती को हर हाल में अस्पताल में व्यवस्था में सुधार लाने तथा वेतन भुगतान करने की बात कही ।

ज्वालकाटा बैंक शाखा की समस्या को लेकर भी उपायुक्त ने बैठक की। छोटे कमरे में बैंक चल रहा था इसको भी दूसरे जगह जल्द शिफ्ट करने की बात कही। प्रखण्ड में भी सभी कर्मियों को हर काम जल्दी जल्दी निष्पादित करने को कहा l

इस मौके पर उपस्थित  प्रखण्ड विकास पदाधिकारी स्मिता नागेसिया ने विकास भारती को जल्द से जल्द चिकित्सको  को बहाल करने के लिए कहा l उन्होंने आवास की समस्या पर कहा की प्रखंड प्रशासन उनके रहने का बंदोबस्त करेगा।लेकिन डॉक्टर प्रखंड में रहने चाहिए। इस बैठक में प्रखंड की जनता के साथ साथ प्रखंड के जनप्रतिनिधि शामिल रहे साथ ही जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमे एसडीओ घाटशिला, डीआरडीए डायरेक्टर, सिविल सर्जन,डीएसओ,जिला कल्याण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी