कॉलेज कैंपस में ही छात्राओं को मिलेगी आनलाइन सुविधाएं, स्टूडेंट रिसोर्स सेंटर सह सीएससी का विधायक दीपक बिरुवा ने किया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा :-  अब महिला कॉलेज कैंपस में छात्राओं को आनलाइन सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इसी उद्देश्य के साथ गुरुवार को कॉलेज  परिसर  में स्टूडेंट रिसोर्स सेंटर सह सीएससी (प्रज्ञा केंद्र) का उदघाटन विधायक सह झारखंड विधानसभा सरकारी आश्वासन समिति के सभापति दीपक बिरुवा ने फीता काट कर किया. इस मौके पर विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कोलेज कैंपस में स्टूडेंट रिसोर्स सेंटर सह सीएससी शुरू किया जाना सराहनीय पहल है.

छात्राओं को कैंपस में सरकार की शिक्षा योजना सुविधा, जाति, आय, प्रमाण पत्र, पेन कार्ड समेत अन्य आनलाइन सुविधाएं मिलेंगी. उदघाटन समारोह में प्रिंसिपल डॉ प्रीति बाला सिन्हा, डॉ ललिता सुंडी, डॉ अंजना, डॉ अर्पित सुमन, सी एस सी स्टेट मैनेजर चंचला सिंह, रामेश्वर बिरुवा, सी एस सी जिला प्रबंधक देवेश कांत, एचडीएफसी बैंक हेड सौमेंद्र बेहरा, रेहान सामड, छात्र नेता सुबोध महाकुड, डुबलिया बारी समेत छात्राएं मौजूद थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी