सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर मासड़ा गांव में मिला 25 केवीए का ट्रांसफार्मर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहारागोड़ा : विगत कई दिनों बहारागोड़ा प्रखंड अंतर्गत सांड्रा पंचायत के मासड़ा गाँव में फसल सिंचाई में उपयोग होने वाला 25 केवी ट्रांसफार्मर जल गया था । ट्रांसफार्मर जल जाने से किसान चिंता में पड़ गए थे क्योंकि इसबार कुदरत की नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। इस साल धान फसल के लिए उम्मीद से कम बरसात किसानों को ज्यादा सताने लगा है । ट्रांसफार्मर जलने की सूचना स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ने जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो को दी गई । सांसद ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को  निर्देश देते हुए कहा किसानों को जल्द नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करायें। तत्पश्चात विभाग ने गांव वालों को 25 केवी ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया‌‌ ।

नया ट्रांसफार्मर पाकर किसानों ने सांसद तथा बिजली विभाग के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अपनी खुशी इजहार किया है  ।

मौके पर भाजपा युवा नेता तापस बारिक किसान रवीन महतो,भोलानाथ महतो, संजय महतो,जयदीप पात्र,चंचल महतो,शानू महतो आदि उपस्थित थे।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी