चाकुलिया शिक्षक दिवस पर विधायक कार्यालय में सम्मानित किये गए सेवानिवृत शिक्षक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया : चाकुलिया विधायक कार्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर मंगलवार की शाम विधायक समीर मोहंती ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया. इस अवसर पर विधायक समीर महंती ने सेवानिवृत शिक्षक रवींद्रनाथ विश्वास, संतोष घोष, पुलक रंजन महापात्र, चित्तरंजन घोष, पशुपति बांसुरी, मनिद्रनाथ पाल को शॉल ओढ़ाकर, डायरी, कलाम, पैर छूकर और मिठाई खिलाकर सभी शिक्षकों को सम्मानित किया. इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने कहा कि गुरुओं का सम्मान करना गौरव की बात है. आप शिक्षक समाज के शिल्पकार हैं. उन्होंने कहा कि यदि हमारे शिक्षक नहीं होते तो आज हम यहां तक नहीं पहुंच पाते और आगे नहीं बढ़ पाते. हमारे शिक्षकों का योगदान हमारे व्यक्तित्व के निर्माण और चुनौतियों से लड़ने के लिए प्रेरणा देता रहा है. इस मौके पर गौतम दास, राजा बारिक, संजय घोष, गणेश दत्ता, राशिद खान, विशाल बारिक, बुलबुल मंडल, राणा मल्लिक, झंटू भोल आदि उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी