जादूगोड़ा : झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी ने डुमरी उपचुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी बेबी देवी की जीत को आगामी चुनाव में झामुमो की जीत की झलक बताया है. उन्होंने कहा है की झारखण्ड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में काम कर रही सरकार ने जनता का विश्वाश जीता है. बेबी देवी की जीत उसी का परिणाम है. झामुमो जमीन से जुडी पार्टी है . स्वर्गीय जगरनाथ महतो ने हमेशा से क्षेत्र की जनता की सेवा एक परिवार की तरह की थी. यही कारण है की जनता ने उनके कार्यों को देखते हुए पुनः एक बार पार्टी और बेबी देवी पर विश्वाश जताया है. उन्होंने कहा की अपने कार्यकाल में बेबी देवी क्षेत्र की जनता की और बेहतर ढंग से सेवा करेंगी ऐसा हम सभी का विश्वाश है. उन्होंने कहा की जनता सब जानती है और आगामी चुनाव में इसका जवाब भी दे देगी.इंडिया गठबंधन का कारवां अब रुकने वाला नहीं है .










