जादूगोड़ा : दक्षिणी ईचड़ा पंचायत में विकास का कार्य प्रगति पर मुखिया मंजरी ने दी पंचायत वासियों को कई नयी योजनाओं की सौगात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुछ समय पूर्व विवादों से घिरा रहने वाला मुसाबनी प्रखंड का दक्षिणी ईचड़ा पंचायत अब अपने विकास कार्यों को लेकर सुर्ख़ियों में है l  विकास की यह इबारत पंचायत की तेज – तर्रार और ईमानदार  युवा मुखिया मंजरी बांडरा के नेतृत्व में लिखी गयी है l जादूगोड़ा अस्पताल चौक का जर्जर बस स्टैंड जिसे आज से करीब 25 वर्षों पहले यूसिल कम्पनी द्वारा बनाया गया था बेकार पड़ा था l मगर अब उस बस स्टैंड का नक्शा बदल चुका है और उस स्थान पर एक नया चमचमाता बस पड़ाव बनकर तैयार है l इतना ही नहीं बस पडाव के आस – पास के क्षेत्र को भी पेवर्स ब्लाक बिछा कर काफी खूबसूरती से तैयार कर दिया गया है l जिससे अब वह स्थान काफी खूबसूरत हो चला है l हालाँकि इस क्षेत्र में पहले काम करना मुश्किल था कारण यूसिल कम्पनी की अनापत्ति प्रमाण -पत्र का नहीं मिलना था l मगर मुखिया मंजरी की दूरदर्शिता और विकास के प्रति उनके विजन को कम्पनी के वरीय पदाधिकारियों ने समझा और असंभव  सा लगने वाला काम आसान हो गया l जर्जर पड़े इस बस पड़ाव के सौंदर्यीकरण होने के बाद अब आम लोग इसका उपयोग करते हैं l

मुखिया मंजरी ने बताया की पंचायत के निवासियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना ही उनकी प्राथमिकता है l सबसे महत्वपूर्ण है किसी भी काम को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से पूर्ण करना क्योंकि जनता ने इसी विश्वाश से उन्हें चुना है l उन्होंने बताया की वर्तमान में पंचायत की सभी योजनाये लगभग पूर्ण है l अभी गर्मी आने को है इसके लिए ग्रामवासियों के साथ बैठक कर उनकी राय लेकर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जायगी इसके साथ ही पंचायत को आधुनिक एवं आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने की दिशा में काम करने पर फोकस होगा l उन्होंने यूसिल कम्पनी के वरीय पदाधिकारियों को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया l

अभी पंचायत भवन के बाहर दो इकाई दूकान का निर्माण भी समाप्त होने को है इसके बाद इन्हें भी कमज़ोर श्रेणी के  सुयोग्य लाभुको को आवंटित कर दिया जायगा l जिससे पंचायत के माध्यम से रोजगार का सृजन भी होगा l

यूसिल शिव मंदिर के पास गुर्रा नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर घाट की अब तस्वीर बदल चुकी है l कभी वीरान सा दिखने वाला यह घाट अब चेनजिंग रूम और शौचालय से युक्त हो गया है जिससे छठ पर्व के समय यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को अब कोई परेशानी नहीं होगी l इसके साथ ही पूरे घाट का पक्कीकरण करके उसे और भी सुन्दर बनाया गया है l इतना ही नहीं इस घाट को मुसाबनी प्रखंड का सबसे स्वच्छ और आधुनिक छठ घाट के रूप में विकसित करने की योजना पर भी काम तेजी से चल रहा है l अगले 6 महीनो के अन्दर लोगों को इस घाट की बदली हुई तस्वीर दिखने लगेगी l

इस पूरे पंचायत में विकास को गति देने में जहाँ प्रखंड विकास पदाधिकारी का कुशल मार्गदर्शन है वहीँ सहायक अभियंता अभिषेक नंदन और कनीय अभियंता शीतल महापात्र की परिकल्पना का भी महत्वपूर्ण योगदान है l इन दोनों अभियंताओं ने पंचायत में नयी -नयी योजनाओं को गति देकर उनका तेजी से कार्यान्वन करवा कर यह साबित किया है की काम करने वाले लोगों के लिए कुछ भी असंभव नहीं है l बस आवश्यकता है दृढ़ इच्छशक्ति की l

निर्माणाधीन गुर्रा नदी छठ घाट

बहरहाल मुखिया मंजरी बांडरा के कार्यों की क्षेत्र की जनता में काफी चर्चा है l आने वाले दिनों में अपने कार्यों की बदौलत इस लोकप्रियता को बनाये रखना इस युवा मुखिया के लिए कड़ी चुनौती होगी l

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी