गोविंदपुर में पंच दिवसीय रुद्र यज्ञ एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा संपन्न महाभंडारे में 10 हजार श्रदलुओं ने किया प्रसाद ग्रहण विधायक जिलापरिषद चेयरमैन भी हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : गोविंदपुर हाट बाजार स्थित श्री श्री गोस्वामी लक्ष्मीनाथ परमहंस महावीर मंदिर में आयोजित पंच दिवसीय रुद्र यज्ञ एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत बाबा भोले का प्राण प्रतिष्ठा मंत्रोच्चारण व विधि पूर्वक किया गया. मंदिर में नये शिवलिंग की स्थापना  कर दी गयी, जबकि पुराने वाले शिव लिंग को सोनारी दोमुहानी नदी में विसर्जित  कर दिया गया. दिन भर पूजा अनुष्ठान के पश्चात शाम को महाभंडारा का आयोजन किया गया. इसमें शाम से देर रात तक करीब 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. यज्ञ को सफल बनाने में जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह, आशुतोष सिंह, उमेश श्रीवास्तव, मंटू सिन्हा, अनिल झा, अजीत कुमार, विनय कुमार, जयदीप सोनू, अविनाश कुमार, निरंजन झा, अनुज कुमार पलटा, आनंद मिश्रा, देवानंद मिश्रा, प्रशांत चौधरी, दिनेश सिंह, सत्यजीत बनर्जी, बिट्टू, किट्टू, अर्चित,अतुल, सौरव, शंकर पात्रों, प्रवंजन कुमार,विनायक सिंह, अस्मित, आलोक, संतोष कुमार सहित सैकड़ों लोगों का सहयोग रहा.

इन्होंने भी किया प्रसाद ग्रहण :

विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व मंत्री राम चंद्र सहिस, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज, फैक्टरी इंसपेक्टर विनित कुमार, अभय सिंह, अजय सिंह, रजत सिंह, अतुल कुमार आदि गणमान्य शामिल रहे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी