हरतोपा के पास खाली कार्टून लदे 407 ट्रक में लगी भीषण आग , चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लगातार वन विभाग की चेतावनी को अनदेखा करके जादूगोड़ा – सुंदरनगर मेन रोड के किनारे की झाडियों में ग्रामीणों द्वारा लगाई जा रही आग के कारण आज हरतोपा गाँव के पास एक बड़ा अग्निकांड होते – होते रह गया . हुआ ये की दोपहर के करीब 2 बजे  एक 407 मिनी ट्रक रद्दी कार्टून लादकर  सुंदरनगर से जादूगोड़ा की और जा रही थी . इसी क्रम में जब गाडी संख्या – JH 05 CQ 1626 हरतोपा गाँव के बीच पहुंची तो मेन रोड के किनारे सूखी झाड़ियों में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगाई गयी आग से उड़कर एक चिंगारी गाडी पर लदे रद्दी कार्टूनों के बण्डल पर गिर गयी और तुरंत आग का रूप धारण कर लिया . चालक ने जब आग को देखा तो तेज गति से गाडी को भगा कर नरवा माइंस गेट के सामने खुले रोड के सामने लेकर आ गया और साइड करके आग बुझाने का प्रयास करने लगा . मगर तब तक आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था .

इसके बाद स्थानीय लोगों ने यूसिल सीआईएसएफ  के अग्निशमन दस्ते को सूचना दी मगर वहां दमकल उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में जादूगोड़ा थाना प्रभारी को सूचना दी गयी इसके बाद झारखण्ड अग्निशमन का दस्ता जमशेदपुर से आया और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाडी में लगी आग को पूरी तरह से बुझा दिया . आग लगने से गाडी जलकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है . जब गाडी में आग लगी थी तो मुख्य सड़क पर दोनों ओर बुरी तरह से जाम लग गया था . स्थानीय लोगों का कहना है की वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को अक्सर सड़क किनारे की झाड़ियों में आग लगाने से मना किया जाता है मगर फिर भी ग्रामीण नहीं मानते हैं . जिसके कारण यह घटना घटी .

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी