आगामी होली एवं शबे – बरात को लेकर जादूगोड़ा थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई . इस बैठक में शांति समिति के सदस्य , स्थानीय जनप्रतिनिधि , एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए .बैठक में सदस्यों ने होली में अवैध शराब की बिक्री , रैश ड्राइविंग , अड्डेबाजी तथा हुड़दंगियों पर रोक लगाने का मुद्दा उठाया .बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा की होली के दौरान पुलिस की गश्ती को तेज कर दिया जायगा इसके साथ -साथ रैश ड्राइविंग करने वाले बाइकर्स को भी पकड़ कर उनका चालान काटा जायगा .उन्होंने सभी अभिभावको से अपेल किया की अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें . उन्होंने कहा की होली आपसी मेल -जोल बढ़ाने का पर्व है जो कोई भी सांप्रदायिक तनाव फ़ैलाने का प्रयास करेगा उसपर कठोरतम कारवाई की जायगी . इसके अलावा अड्डेबाजी करने वाले और होली पर शराब पीकर अनावश्यक हुडदंग करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर लिया गया है सभी लोग पुलिस के रडार पर रहेंगे . इसके अलावा कोई भी सूचना मिलती है तो पुलिस उसपर त्वरित कारवाई करेगी .
इसके बाद थाना परिसर में अबीर – गुलाल लगा कर सभी लोगों ने आपस में सूखी होली का आनंद लिया .
इस बैठक में पोटका अंश -11 के जिला परिषद् हिरण्मय दास ,डोमजुड़ी पंचायत की मुखिया अनीता मुर्मू , दक्षिणी ईचड़ा पंचायत की मुखिया मंजरी बांद्रा , पंचायत समिति सदस्य चंदा मुखी , केन्द्रीय शांति समिति सदस्य राधा चटर्जी , हलधर दास , दिनेश सिंह सरदार , तपन भकत , ओम शर्मा ,अनेक बिहारी खेमका , मनोज प्रताप सिंह , उत्तरी ईचड़ा पंचायत के उप -मुखिया रूपक कुमार मंडल ,चन्द्रमा देवी आदि सदस्य उपस्थित थे .
जादूगोड़ा थाना से सहायक अवर निरीक्षक सलीम आलम , दिनेश कुमार राय ,एस. एन. कुमार ,पुलिस उप निरीक्षक मनोज कुमार , दीपेश कुमार आदि उपस्थित थे .










