घाटशिला : काशिदा लाल बंग्लो के पास जंगल में भीषण आग लाखों के पेड़ जलकर राख , 4 घंटे लगे आग बुझाने में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला थाना अंतर्गत काशिदा के जंगलों में शाम को अचानक से आग भड़क उठी . लाल बंगलो के पास स्थित जंगल से धुँआ उठता देख स्थानीय लोग उस ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया मगर तबतक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था . जिसके बाद आई सी सी कम्पनी के अग्निशमन दस्ता आज बुझाने बहुंचा मगर दमकलकर्मी आग को बुझाने में नाकाम रहे . बाद में घाटशिला थाना को घटना की सूचना दी गयी जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और झारखण्ड अग्निशमन दस्ते को सूचना दी . इसके बाद 4 घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया . आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है .

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी