प्रशिक्षु आई पी एस अधिकारीयों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , अनुभव साझा कर दी शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से  आज भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की ।  इन प्रशिक्षु पदाधिकारियों में कुमार शिवाशीष-2020 बैच और 2021 बैच के राकेश सिंह, पारस राणा तथा ऋत्विक श्रीवास्तव शामिल थे। इन्होंने  मुख्यमंत्री को परिचय देने के साथ प्रशिक्षण  के अनुभवों को साझा किया।  मुख्यमंत्री ने इन सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताते हुए कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत आप सभी एक बेहतर पुलिस पदाधिकारी के रूप में अपने दायित्यों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे । इस अवसर पर मुख्य सचिव  सुखदेव सिंह ,  मुख्यमंत्री के सचिव  विनय कुमार चौबे और पुलिस महानिरीक्षक,  प्रशिक्षण प्रिया दुबे मौजूद थीं।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी