पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की बैठक घाटशिला के जे० एन० पैलेस में संपन्न पूजा कमिटियों की समस्याओं पर हुआ मंथन, दुलाल ने दिया समाधान की भरोसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला: आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों के मद्देनज़र  पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक कार्यकारी अध्यक्ष तापस चटर्जी की अध्यक्षता घाटशिला के जे० एन० पैलेस होटल के सभागार में संपन्न हुई l इस बैठक में घाटशिला अनुमंडल के सभी पूजा कमिटियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया l

बैठक में सभी पूजा कमिटी के प्रतिनिधियों ने पूजा के दौरान होने वाली समस्याओं से सेंट्रल कमिटी के पदाधिकारियों को अवगत करवाते हुए समाधान की दिशा में आग्रह किया l जिसमे मुख्य रूप से अनुज्ञप्ति का मुद्दा छाया रहा l

बैठक को संबोधित करते हुए सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कहा की विगत 13 सितम्बर को एसएसपी एवं जिले के उपायुक्त को संती के प्रतिनिधिमंडल ने व्यक्तिगत रूप से मिलकर 34 सूत्री ज्ञापन देकर पूजा कमिटियों को होने वाली समस्याओं की और उनका ध्यान आकृष्ट करवाया था l जिसमे पहले नंबर पर अनुज्ञप्ति निर्गत करने की मांग को प्रमुखता से रखा गया था l जिसपर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त महोदय द्वारा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक को ये ज़िम्मेदारी देने का आदेश निर्गत कर दिया है l अब पूजा कमिटियों की जिम्मेदारी है की वो समबन्धित थाना के माध्यम से अपना अनुज्ञप्ति सम्बंधित आवेदन समर्पित करें तथा उसकी एक प्रति सेंट्रल समिति को उपलब्ध करवाएं l  इस बार अवस्य समाधान होगा l साथ ही कार्पोरेट घरानों से आग्रह किया गया है की इस दुर्गा पूजा हर पूजा कमिटी को निश्चित मात्रा में सुखा राशन उपलब्ध करवाया जाये ताकि आयोजन को और सुगम बनाया जा सके l

वरीय उपाध्यक्ष सौरभ विष्णु ने कहा की पूजा कमिटियों की कई ऐसी मांगे सामने आये है जो जायज हैं और जिनका समाधान संभव है l मगर पत्राचार के अभाव में कई बिन्दुओं पर कार्य नहीं हो पा रहा है l मगर इस बार सभी पूजा कमिटियाँ ये सुनिश्चित करें की अपनी बातों को लिखित में आवेदन के माध्यम से प्रशासन के सामने रखे और उससे सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति को भी अवगत करवाए l ताकि जब अगले साल हमलोग मिलें तो किसी नए बिंदु पर चर्चा हो और पूजा के आयोजन को और भव्य बनाया जा सके l

महासचिव ललन यादव ने कहा की दुर्गा पूजा कमिटियों की समस्याओं को लेकर सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति गंभीर है इसके लिए हमारी टीम पूरे जिले में लगातार भ्रमणशील है l हर दिन प्रशासनिक पदाधिकारियों और अलग -अलग पूजा कमिटियों के साथ बैठक की जा रही है l अबतक करीब 10 से अधिक बार जिला प्रशासन और ओद्योगिक घरानों के साथ पत्राचार किया जा चुका है l जल्द ही सभी समस्याओं का  निराकरण कर दिया जायगा l

बैठक में  उपस्थित मोऊभंडार थाना प्रभारी नीरज गुप्ता ,घाटशिला के पुलिस अवर निरीक्षक उमेश कुमार गालूडीह के पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कालिंदी ने संयुक्त रूप से सभी पूजा कमिटियों के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया की समय रहते अपनी समस्याओं से सम्बंधित आवेदन थाना को उपलब्ध करवाए उसपर कारवाई करते हुए समस्या को दूर करने का प्रयास किया जायगा l

दुर्गा पूजा कमिटियों ने मुख्य रूप से विसर्जन मार्ग डाइवर्ट करने , घाटों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने , स्ट्रीट लाइटों  की मरम्मत करवाने, रियायती दर पर बिजली उपलब्ध करवाने जैसी  मांगो को प्रमुखता से रखा l

इस बैठक में वरीय उपाध्यक्ष – बलदेव सिंह मेहरा, आशीष गुप्ता , सुशांतो मलिक, डा रामस्वरूप यादव संयुक्त सचिव – डॉ श्याम शर्मा, तापस चटर्जी, हर्ष यादव, ए के गिरी पवन उपाध्याय, शुभम झा, रवि शंकर सेट, श्रीमती डी बोस  सचिव -आशीष ठाकुर , अमरेश सिंह,सुल्तान अहमद, अनिल  यादव, प्रियांशु ठाकुर, शिव मुंडा , राजकुमार राय, रमेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

और पढ़ें