श्रीमद् स्वामी निगमानंद जी की जन्म जयंती मनाई गई ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रीमद् स्वामी निगमानंद सरस्वती परमहंस देव जी की की 146 वीं जन्म जयंती आज घाटशिला स्थित नारायण चंद्र घोष के आवास में हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निगमानंद  जी के पूजा अर्चना के साथ हई ।  तदोपरांत दोपहर में प्रसाद वितरण किया गया। संध्या में गुरु महाराज के संध्या आरती के साथ भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किए गए जो रात्रि 9:30 तक चली। तदोपरांत प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

उल्लेखनीय है कि उक्त कार्यक्रम विगत 84 वर्षों से उनके आवास पर आयोजित होती आ रही है। नारायण घोष जी के देहांत के पश्चात उनके पुत्र गिरधारी घोष इस कार्यक्रम को संचालित करते रहे हैं। अब इनके तृतीया पीढ़ी उनके पौत्र पार्थ प्रतिम घोष व घाटशिला सारस्वत संघआयोजित कर रहे हैं।

कार्यक्रम मैं उनके भक्तवृंदो के अलावा प्रोफेसर एस पी मंडल, रूपनाथ तिवारी, अरूप चौधरी सहित घाटशिला के कई गणमान्य व्यक्ति गण उपस्थित थे।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी