चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नामोपाड़ा का 100 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया था. इसके कारण यहां के उपभोक्ता अंधेरे में रहने के लिए बाध्य थे. ग्रामीणों की इसकी सूचना विधायक समीर कुमार मोहंती को दी. इस दौरान विधायक की अनुसंशा पर 200 केवी का ट्रांसफार्मर बिजली विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया. मंगलवार को ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि राकेश महंती ने फीता काट कर एवं नारियल फोड़ कर किया. इससे नामोपाड़ा के लोगों को विद्युत के कम भोल्टेज एवं बाधित बिजली आपूर्ति से निजात मिलेगी. इस मौके पर देवाशीष दास, चंद्रा बेरा, झुमरा दास, जया दास, गौतम शर्मा, बापी पोलाई, यदुपति राणा, अभिलाष पटनायक आदि उपस्थित थे.










