बहरागोड़ा : विधायक समीर के नेतृत्व में 100 कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहरागोड़ा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत जुगड़िहा गांव में गुरुवार को कई युवको ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. इसके लिए बाकायदा एक  समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए. इस दौरान एकादशी कामखट के नेतृत्व में  विभिन्न दलों के काशीनाथ खामरी, विश्वनाथ खामरी, सत्यरंजन डोलाई, रामजीबन दोलाई, गुणाधर खामरी, अरविंद दंडापाट, सदाशिव दत्ता, अमृत दत्ता, शिवनाथ डोलाई, सुबल पटियाल, उमासंकर दास, बिमल डोलाई, सुबल डोलाई, गौरांग दंडापाट, मुक्ति खामरी, सक्ति खामरी, त्रिलोचन देहरी समेत 100 कार्यकर्ताओं ने झामूमों का दामन थामा. इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने सभी कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा की झारखंड सरकार को लोकप्रियता ओर विकास कार्यों को देकर सभी झामुमो में शामिल हुए है. झारखंड मुक्ति मोर्चा में सभी कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलता है और आगे भी मिलता रहेगा. इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, रासबिहारी साव, मदन मन्ना, पिंटू दास, मुन्ना होता, जितेंद्र ओझा, कमल दत्त, लाल मोहन मुर्मू, पिंटू दत्त, सुब्रतो घोष, सौरभ घोष, प्रदीप दलाई, बिस्वजीत पाल आदि उपस्थित

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी