घाटशिला में मनाया गया शहीद दिलीप बेसरा का 17वां शहादत दिवस भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा नेता लखन मार्डी के नेतृत्व में बुधवार को वीर शहीद दिलीप बेसरा का 17वां शहादत दिवस पर मनाया गया. इस अवसर पर गोपालपुर स्थित शहीद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. लखन मार्डी ने कहा कि यह अनुमंडल के लिए गौरव की बात है कि देश की सुरक्षा में तैनात क्षेत्र का बेटा दिलीप बेसरा ने अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए बलिदान दिया. इस बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता. हर माता-पिता को बलिदानी दिलीप बेसरा के माता-पिता की सोच से प्रेरणा लेकर यह सोचना चाहिए कि हमारा भी एक बेटा देश की सुरक्षा में लगे, देश सुरक्षित रहेगा तभी हम सभी सुरक्षित रह सकते हैं. मौके पर मुख्य रूप से उप मुखिया सुजन कुमार मन्ना, वरिष्ठ नेता सुबोध सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुखेन दास, सुपाई मार्डी, सुरेश मुखी, सुमन सिंहदेव, मनदीप सिंह काका, सुधू तोमर, जन्मेजय बारिक समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी