चाकुलिया : नहर में नहाने के दौरान 20 वर्षीय युवक की मौत, शव की तलाश जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया : चाकुलिया स्थित नागा बाबा मंदिर के ठीक पीछे नहर में नहाने के दौरान 20 वर्षीय युवक शंकर गागराई डूब गया. शंकर गागराई के पिता महेश गागराई दिव्यांग हैं. वे चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत वाजपेयी कॉलोनी के निवासी हैं. उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह शंकर नहाने के लिए नहर में गया था. हाल के दिनों में नहर में पानी छोड़े जाने के कारण नहर में काफी अधिक पानी थी. पानी के बहाव में ही शंकर बह गया. स्थानीय गोताखोर पिछले 1 घंटा से शंकर को पानी में ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं. अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. निवर्तमान वार्ड संख्या 10 के पार्षद देवानंद सिंह भी दल बल के साथ डूबे हुए युवक की खोजबीन में जुटे हैं. घटनास्थल पर नहाने से पहले खोल कर रखे गए युवक शंकर के कपड़े रखे हुए पाए गए हैं.

और पढ़ें

अतिथि भवन होटल मामले में झारखण्ड के डीजीपी जमशेदपुर एसएसपी और सितारामडेरा थाना प्रभारी हाई कोर्ट में हुए हाज़िर कोर्ट ने 48 घंटे में सील खोलने का दिया आदेश अनुसंधान के तरीके पर जताई कड़ी नाराजगी

जमशेदपुर : उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’