बकरी चराने गए चाकुलिया के कुलबदिया गांव निवासी 65 वर्षीय अधेड़ की वज्रपात से मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत स्थित कुलबदिया गांव निवासी 56 वर्षिय अधेड़ व्यक्ति बाउरी दास गोप की मौत सोमवार दोपहर में हुए वज्रपात से हो गई. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार वह मवेशी चराने के लिए खेत की ओर गया था. खेत में मवेशी चराने के दौरान बारिश शुरू हो गई और तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ. उसकी चपेट में आकर घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. सूचना पाकर मृतक के परिजन वहां पहुंचे. घटना की सूचना पाकर कलापाथर पंचायत के मुखिया शिवचरण हांसदा पहुंचकर मामले की जानकारी ली.

और पढ़ें