चाईबासा : दिनांक 17.03.23 को जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को एक गुप्त सूचना मिली कि जेटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटगढ़ से दूधवीला मे मौजूद पुलिया से आधा किलोमीटर दूर नदी के किनारे पोस्ता की खेती की गयी है और पोस्ता के पौधे में फल आ गया है, जिसमें चिरा लगाकर अफीम निकाला जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने जेटेया थाना को छापामारी करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके बाद छापेमारी हेतु दण्डाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी नोवामुण्डी सुनील चन्द्रा शामिल हुए एवं उनकी प्रतिनियुक्ति कराकर उक्त स्थान पर छापामारी की गयी तो पाया गया कि करीब 35 डिसमिल खेत में पोस्ता की खेती की गयी है जिसमें चीरा लगाकर अफीम निकाला जा रहा है। छापामारी के क्रम में अफीम लगे खेत से पकड़ाये चारो व्यक्ति के पास से करीब 02 किलो 300 ग्राम गीला अफीम को बरामद कर जप्त किया गया और विधिवत पकड़ाये व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया एवं उनके
निशानदेही पर उनके घर में रखे करीब 750 ग्राम अफीम को बरामद कर जप्त किया गया है। साथ ही खेत में लगे अफीम के फसल को विनष्ट भी किया गया, तत्पश्चायत गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध जेटिया थाने मे काण्ड सं0 05/23, दिनांक 17.03.23 धारा 18 / 25 एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया !
गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम :–
01. मोरा कांडुलना, उम्र करीब 45 वर्ष, पे० स्व० सुगना कांडुलना, सा० गिडुंग, थाना मुरहु जिला खूँटी,
02. श्याम सुंदर चातोम्बा, उम्र करीब 57 वर्ष, पे० स्व० नश्वर चातोम्बा, सा० बहदा, टोला रोबड़ोसाई, थाना जेटेया, जिला चाईबासा
03. नारायण चातोम्बा उम्र करीब 26 वर्ष, पे० श्याम सुदर चातोम्बा सा० बहदा, टोला रोबडोसाई, थाना जेटेया, जिला चाईबासा
04. मुकुन तिरिया, उम्र करीब 20 वर्ष, पे0 स्व० सुखराम तिरिया, सा० बहदा, टोला रोबडोसाई, थाना जेटेया, जिला चाईबासा
बरामद जब्त सामान:-
01. स्टील के केन में गीला 02 किलो 300 ग्राम अफीम 02. 750 ग्राम अफीम
छापामारी दल के सदस्यः-
01. श्री सुनील चन्द्रा, अंचलाधिकारी नोवामुण्डी । 02. पु०अ०नि० बिपिन चन्द्र महतो, थाना प्रभारी जेटेया थाना । 03. हवलदार दीपक भगत, सैट-56, जेटेया थाना
04. हवलदार बलदेव सिंह मुण्डा, सैट-56, जेटेया थाना 05. हवलदार बंधन उरॉव, सैट-56, जेटेया थाना 06. आO / 631 दीकु सोरेन, सैट-56, जेटेया थाना 07. आ0 / 748 सुखलाल सोरेन, सैट-56, जेटेया थाना 08. आO / 384 मझिया हेम्ब्रम, सैट-56, जेटेया थाना 09. चा0आ0 / 770 महीपाल सुण्डी, जेटेया थाना ।










