चाईबासा शहर के आसपास क्षेत्रों में संचालित करने वाले अवैध लॉटरी का मास्टरमाइंड के आत्मसमर्पण करने के बाद उसके गुर्गो ने अवैध लॉटरी कारोबार का बागडोर अपने हाथों में ले लिया है. अवैध लॉटरी का मास्टरमाइंड सिकंदर यादव के जेल जाने के बाद भी चाईबासा शहर में अवैध लॉटरी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. लोगों की गाढ़ी कमाई पर सेंधमारी करने का कार्य जारी है.

PR ब्रांड का 18 मार्च 2023 का टिकट
चाईबासा में अब भी संचालित 18/03/2023 का PR ब्रांड का प्रतिबंधित लॉटरी मिला है जो यह बताता है कि पुरे शहर मे अब भी अवैध लॉटरी का कारोबार बदस्तूर जारी है. इसके साथ ही प्रतिबंधित लॉटरी नेटवर्क के चेन को क्रैश करना चाईबासा पुलिस के बड़ी चुनौती बन गई है. PR ब्रांड का अवैध लॉटरी शहर में अब मुनकी शर्मा के द्वारा संचालित किया जा रहा है. उसके गुर्गों के द्वारा प्रतिदिन अवैध लॉटरी के धंदेबाज बिना नंबर वाली काले रंग की KIA वाहन में सवार हो कर अवैध लॉटरी के कारोबार को अंजाम दे रहे हैं. सूत्र की माने तो इस गैंग के मुख्य किरदार के मुनकी शर्मा, गोलू यादव, सूरज साव, देशप्रेमी लकड़ा ऊर्फ (नेगरो),अभिशेख कुमार दीक्षित ऊर्फ राजा मिलकर प्रतिदिन लाखों रुपए वारे-न्यारे करने में लग गए हैं, बताया जाता है कि सूरज साव एवं देशप्रेमी लकड़ा ऊर्फ (नेगरो) दोनों को बिना नंबर वाले वाहन मे सवार होक़र शहर से बाहर लॉटरी सप्लाई एवं पैसे उगाही करने की जिम्मेदारी दी गयी है !










