भाजपा नेताओं के प्रयास से बनेगा डेढ़ वर्षीय बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र बीडीओ ने दिया आश्वासन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के धालभूमगढ़ मंडल के नेता कार्यकर्त्ता पूरी तरह से एक्शन मोड़ में हैं l मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह एवं जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में इस मंडल के कार्यकर्त्ता गाँव -गाँव जाकर आम जनता से सीधा संवाद करके उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में लगे हुए हैं l

इसी क्रम में धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत महुलीशोल पंचायत के छोडीया गाँव के निवासी सत्यजीत कुमार अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी का जन्म प्रमाण -पत्र बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगा रहे थे l मगर उनकी पुत्री का प्रमाण -पत्र बन नहीं रहा था l गाँव भ्रमण के क्रम में उन्होंने इस बात की जानकारी भाजपा के युवा नेता जयप्रकाश सिंह को दी l जयप्रकाश ने तत्काल मंडल भाजपा अध्यक्ष काकोली सिंह को इस समस्या से अवगत करवाया l जिसके बाद मंडल अध्यक्ष ने इस मामले को धालभूमगढ़ प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी के सामने रखते हुए समाधान का आग्रह किया l प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पूरी बात सुनने के बाद भाजपा नेताओं और बच्ची के अभिभावकों को यह आश्वासन दिया की जांच सहित अन्य प्रक्रियाओं को पूर्ण करवाने के बाद बच्ची को जन्म प्रमाण – पत्र निर्गत करवा दिया जायगा l

मंडल अध्यक्ष काकोली सिंह ने कहा की आम जनो की समस्याओं को सरकार तक पहुंचा कर उन्हें सरकारी योजनाओं का सुगमता से लाभ दिलाने के लिए  पार्टी का हर एक कार्यकर्त्ता संकल्पित है l अभी मंडल के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को कहा गया है की किसी भी जरूरतमंद और आम आदमी की समस्या यदि सामने आती है तो उन्हें सम्बंधित विभाग के पदाधिकारियों के समक्ष रखकर जबतक उसका समाधान नहीं हो जाता उसपर नज़र रखना है l ताकि आवेदन फाइलों में दबकर नहीं रह जाये l

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी