धालभूमगढ़ : असम पांडिचेरी और पश्चिम बंगाल में भाजपा को स्पष्ट जनादेश के साथ प्रचंड बहुमत मिलने की खुशी मै धालभूमगढ़ भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी किया और 100 किलो लड्डू बाँट कर अपनी ख़ुशी का इजहार किया l
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह ने कहा की पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की प्रचंड जीत इस बात का सबूत है की वहां की जनता कुशासन से तंग आ चुकी थी l तृणमूल कांग्रेस को इस बात का घमंड था की फर्जी वोटरों के सहारे वो इस बार फिर सत्ता हासिल कर लेगी l मगर बंगाल की महिला वोटरों ने चार मई ममता गयी वाली बात को साबित कर दिया l ये लोकतंत्र के प्रति आम जनता के विश्वाश का प्रतीक है l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और उनके इस देश के प्रति समर्पण को जनता ने चुना है l उन्होंने आशा व्यक्त किया की आने वाले साल भर के अन्दर बंगाल एक नए रूप में लोगों के सामने होगा l
धालभूमगढ़ के युवा भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह ने कहा की केवल भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो जनहित से सीधा सरोकार रखती है l इस बात को तीनो राज्यों के लोगों ने समझा और पार्टी को राज्य के विकास के लिए जनादेश दिया है l उन्होंने कहा की पूरे देश में भाजपा की लहर है और जल्द ही इसका असर अन्य राज्यों में भी देखने को मिलेगा l इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी किया और आम लोगों के बीच लड्डुओं का वितरण किया l
इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री हराधान सिंह, जिला मंत्री गीता मुर्मू , मधुमिता साव, रबीना बाल्मीकि, दीपु शर्मा, दीपु अधिकारी, बिमल सिंह मुंडा, संजय सिंह, उत्तम सुरल, अभिषेक नामाता, रितिक देहरी, बापी राउत, पापुन देहरी, राहुल जेना,गुलशन, बापी सेन आदि उपस्थित थे।।










