धालभूमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी धालभूमगढ़ मंडल की एक बैठक वन विश्रामागार में मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई l इस बैठक में मंडल के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के लिए भाजपा जिला मंत्री सह धालभूमगढ़ प्रभारी गीता मुर्मू उपस्थित थी l
गीता मुर्मू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की वर्तमान में झारखण्ड के ग्रामीण क्षेत्र की जनता बिजली पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव में घोर संकतो का सामना कर रही है l इस बात को लेकर जिला मुख्यालय का घेराव किया जायगा l उन्होंने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय के घेराव कार्यक्रम शामिल होने की अपील की l उन्होंने कहा की भाजपा का एक ही लक्ष्य है की समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी किसी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहे l उन्हें सरकार द्वारा घोषित सभी योजनाओं का सीधा लाभ मिले l इसके लिए सभी कार्यकर्त्ता गाँव -गाँव मोहल्ला तक में भ्रमण करें और जन समस्याओं की सूचि बना कर उसके समाधान की दिशा में तब तक लगे रहें जबतक समबन्धित व्यक्ति की समस्या का समाधान नहीं हो जाये l यही पार्टी का लक्ष्य है l जिसमे कार्य करते हुए संगठन को मजबूत किया जा सकता है l
मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह ने कहा की पार्टी के लक्ष्य और संकल्प को पूरा करने में पार्टी का हर कार्यकर्त्ता समर्पित भाव से जुटा हुआ है और इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं l पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्यों से प्रभावित होकर कई लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं l जल्द ही पूरे धालभूमगढ़ प्रखंड में पार्टी व्यापक स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी l
युवा भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह ने कहा की सात मई को पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय में आयोजित घेराव कार्यक्रम में भारी संख्या में युवा कार्यकर्त्ता शामिल होंगे l आम जनता ने परिवर्तन का मन झारखण्ड में भी बना लिया है l मौजूदा सरकार से अब लोगो की उम्मीद टूट चुकी है l भाजपा आम लोगों के साथ जुड़कर उनके हितो की रक्षा में पूरी तत्परता से कार्य करेगी l










