जादूगोड़ा सड़क की साफ़ सफाई के कार्यों में भी घोटाला बिना गम बूट दस्ताना और मास्क के हो रहा कचरा का उठाव सम्पदा विभाग के अधिकारीयों पर उठे सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के चर्चित नेता एवं पोटका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सिरमा देवगम ने जादूगोड़ा मुख्य सड़क की साफ़ सफाई के टेंडर आवंटन एवं उसके क्रियान्वन की प्रक्रिया पर सवाल उठाये है l

कार्यादेश मिलते ही टेंडर घोटाला के लिए बदनाम मुखी समाज विकास समिति ने जादूगोड़ा की सड़को पर काम शुरू कर दिया है l इसी के साथ कार्य में अनिमियतता भी उजागर हो गयी है l कार्यादेश एवं टेंडर नियमो के अनुसार सफाई कार्यों में लगे सभी कर्मचारियों को पोशाक,गम बूट, दस्ताना के साथ -साथ फेस मास्क भी अनिवार्य रूप से निविदा प्राप्त करने वाली पार्टी को देना है l क्योंकि कचरा का उठाव एक बेहद ही संवेदनशील प्रकृति का कार्य है l मगर यूसिल अधिकारीयों की सरपरस्ती में टेंडर घोटाला करके मलाई खा रहे मुखी समाज विकास समिति के एक मात्र संचालनकर्ता टिकी मुखी ने अपने किसी भी कर्मचारी को कभी भी ये सुविधा नहीं दी l  सिरमा देवगम ने यूसिल के सीएमडी सहित सभी वरीय पदाधिकारियों को इस गंभीर मामले से अवगत करवाते हुए कारवाई की मांग की है l सीएमडी को लिखे पत्र में उन्होंने ये सवाल पुछा है की कैसे करोड़ों रुपयों के टेंडर घोटाला के मुख्य आरोपी एवं जादूगोड़ा थाना  के दलाल के रूप में चिन्हित नामचीन अपराधी टिकी मुखी की कागजी संस्था मुखी समाज विकास समिति को फिर से साफ़ – सफाई का टेंडर जारी किया गया ?

सिरमा देवगम ने सीएमडी से मांग किया है की टिकी मुखी के ऊपर दर्ज सभी शिकायतों की पूर्ण रूप से जांच करवाई जाये और इस प्रकरण में जो भी अधिकारी शामिल हैं उन्हें बर्खास्त करते हुए उनपर प्राथमिकी दर्ज की जाये l साथ ही साफ़ -सफाई के कार्यों में लगे हुए सभी कर्मचारियों को अविलम्ब टेंडर नियमो के अनुसार सभी सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाये l

 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी