इंटर साइंस की टॉपर छात्रा साधना कुमारी को भाजपा मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह की टीम ने किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धालभूमगढ़ : प्लस टू स्कूल नरसिंहगढ़ की छात्रा साधना कुमारी को भाजपा धालभूमगढ़ मंडल अध्यक्ष काकुली सिंह ने घर जाकर मिठाई खिलाकर और शाल ओढाकर सम्मानित किया l इस   छात्रा ने इंटर वियान संकाय में 93.4 प्रतिशत अंक लाकर पूरे पूर्वी सिंहभूम जिला में चौथा सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है l इस बात की जानकारी जब भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह को हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी मंडल अध्यक्ष को दिया जिसके बाद काकुली सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ जाकर साधना कुमारी को सम्मानित किया l

इस मौके पर काकुली सिंह ने कहा की यह नारी वंदन का वर्ष है l इस छात्रा ने काफी कम संसाधन होते हुए अपने कठिन परिश्रम और लगन से पढाई करके पूरे क्षेत्र का नाम राज्य भर में रौशन किया है l यह हम सभी लोगों के लिए काफी गर्व की बात है l उन्होंने कहा की जब एक महिला शिक्षित होती है तो पूरा समाज शिक्षित होता है l इसलिए वर्तमान समय में हम सभी का ये दायित्व है की नारी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में जो भी सकारात्मक प्रयास हो वो हम सभी लोग करें l इसके अलावा हमारा ये लक्ष्य है की हमारे कार्यकर्त्ता गाँव – गाँव घूमकर वैसी बच्चियां जो किसी कारण से स्कूल नहीं जा पा रही हैं उन्हें विद्यालय तक लेकर जाएंगे और उन्हें शिक्षा पाने के लिए प्रेरित करेंगे l इससे समाज की बेटियां शिक्षित होकर स्वावलंबी बन सकेंगी l

इस मौके पर  संजय सिंह , दीपू अधिकारी, मधुमिता साव,आकाश साव,मोतीलाल मंडल,मनोज बिसाई सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे l

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी