काम अध्यक्ष सिरमा की शिकायत के बाद हरकत में आया पेयजल विभाग पांच साल से ख़राब लांगो गाँव के जलमीनार की हुई मरम्मत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घाटशिला : जनजातीय समाज के वंचित वर्ग की सशक्त आवाज़ बन चुकी संस्था कोल्हान अवाम अधिकार मोर्चा (काम) की शिकायत रंग लाई और अब सुदूर पहाड़ो के बीच बसे लांगो गाँव के ग्रामीणों को पांच साल के बाद शुद्ध पेयजल फिर से उपलब्ध हो पाया है l मोर्चा के अध्यक्ष सिरमा देवगम ने लांगो गाँव में विगत पांच साल से बंद पड़े जलमीनार का मुद्दा उठाते हुए 14 मई 2026 को पीजी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर खराब पड़े जलमीनार को ठीक कराने की  मांग  की थी l

इस शिकायत के बाद पीएमओ कार्यालय ने झारखंड सरकार के उप सचिव एमडी हुसैन के माध्यम से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जमशेदपुर से 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी थी। जिसके बाद विभाग हरकत में आया और त्वरित कार्रवाई करते हुए खराब पड़े जलमीनार की मरम्मत करवाई l जिसके बाद पांच सालों से जलसंकट झेल रहे ग्रामीणों को पेयजल समस्या से निजात मिल गयी है l ग्रामीणों ने सिरमा देवगम के प्रयासों के लिए उनका आभार जताया है l

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी