AISMJWA की जमशेदपुर जिला कमिटी ने गुरु अर्जन देव की शहादत पर किया चना और शरबत का वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर : पत्रकार हितों का  अग्रणी संगठन AISMJWA के राष्ट्रीय सलाहकार हरमिंदर सिंह मिंदी के सहयोग ओर मार्गदर्शन में राष्ट्रीय उच्च पथ स्थित कैरियर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया परिसर में गुरु अर्जन देव जी के शहादत के अवसर पर तपती गर्मी में राहगीरों ओर आस – पास के ग्रामीणों के लिए छबील लगा कर कड़े का प्रसाद ,चना मसाला और शरबत का वितरण किया गया ।
कार्यक्रम में सबसे पहले वहां उपस्थित गुरुद्वारा साहब के ग्रंथि द्वारा अरदास की गई ।
इसके बाद राष्ट्रीय सलाहकार हरमिंदर सिंह मिंदी जिलाध्यक्ष विनोद सिंह एवं महासचिव आशीष गुप्ता ने छबील से सामग्रियों का वितरण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
इस मौके पर श्री हरमिंदर सिंह मिंदी ने कहा कि सिख समाज के संस्कार में ही सेवा है। गुरु अर्जन देव जी ने अपने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग कर हमें ये संदेश दिया है कि किसी भी सूरत में हमें अपने कर्तव्य पथ से विचलित नहीं होना है । कमजोर की सेवा और समर्थ के साथ इस कार्य का विस्तार करके मानव मात्र की सेवा ही खालसा पंथ की नींव है । उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन की ओर से समाज के वंचित वर्गों के लिए अन्य कल्याणकारी कार्यक्रम भी समय – समय पर आयोजित किये जाते रहेंगे।

0-3936×1728-0-0#

जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय मिन्दी जी जैसा व्यक्तित्व संगठन के साथ जुड़े है । इससे संगठन के कार्यों में पत्रकार हित के साथ – साथ समाजसेवा का भी एक अध्याय जुड़ गया है । अब ये प्रकल्प चलता रहेगा ।
जिला महासचिव आशीष गुप्ता ने कहा कि सिख समुदाय हमेशा से ही सेवा सर्वोपरि के सिद्धांत पर चलता रहा है । ये इस पंथ की खूबसूरती है । जहां जन्म के साथ ही बच्चों के संस्कार में सेवा की घुट्टी दी जाती है । गुरु अर्जन देव जी का त्याग ओर बलिदान हमें उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है ।
इस मौके पर सिख समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए और सेवा कार्य में हिस्सा लिया ।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी