खूफिया कैमरे मे कैद हुआ अवैध लॉटरी विक्रेता का कबूलनामा,पुलिस की सहमति से चल रहा है,प्रतिबंधित लॉटरी का कारोबार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चाईबासा :- लॉटरी माफिया सिकंदर द्वारा प्रायोजित HK ब्रांड से प्रचलित प्रतिबंधित लॉटरी का व्यवसाय चाईबासा शहर से शुरू हो कर अब सरायकेला राजनगर,कुजू. मुसाबानी, जादूगोड़ा, महुभंडार,घाटसिला, बाहरगोड़ा सहित पुरे कोल्हान प्रमंडल मे फैल गया है,लॉटरी माफिया के दिशा निर्देशों का अनुसरण कर सेकड़ों लॉटरी विक्रेता स्लीपर सेल की तरह फैल गये हैँ,और कोल्हान के आदिवासी एवं मुलवासियों की गाढ़ी कमाई लूटी जा रही है,जिसे रोकने वाला तो कोई भी नहीं है,बल्की समय-समय पर लॉटरी माफिया सिकंदर को राजनीतीक संरक्षण देने के चर्चाओं का बाजार गर्म हो जाता है,जिससे ईमानदार पुलिस कर्मी भी इस गोरखधंदे पर हाथ लगाने की हिम्मत नहीं करते हैँ !

पुरे कोल्हान मे प्रतिदिन लगभग 7 करोड़ रु का प्रतिबंधित लॉटरी का काला कारोबार

लॉटरी माफिया सिकंदर का लिंक बिहार के रोहतास जिले के बहूचर्चित लॉटरी कारोबारी पवन झुनझुनबाला से है, जहाँ से प्रतिबंधित लॉटरी टिकट लाकर सिकंदर के द्वारा पुरे कोल्हान प्रमंडल मे खपाया जा रहा है, ज्ञात हो कि विगत 14 जनवरी वर्ष 2025 को बिहार स्थित रोहतास जिले के चेनारी थाना की पुलिस के द्वारा बड़ी छपामारी करते हुए 45 करोड़ रु के अवैध लॉटरी टिकट एवं 5 करोड़ रु का लॉटरी छापने वाले उपकरणो को जब्त किया गया था, बताया जाता है कि बिहार पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सिकंदर का लॉटरी कारोबार कुछ दिनों के लिए ठप्प पड़ गया था, जो की अब बेरोकटोक पुरे कोल्हान प्रमंडल मे संचालित किया जा रहा है,इस अवैध धंदे मे खाशकर वैसे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है,जो प्रतिदिन मजदूरी कर कमाने-खाने का काम करते हैँ,एक अनुमान के मुताबिक पुरे कोल्हान प्रमंडल मे प्रतिदिन लगभग 7 करोड़ रु का प्रतिबंधित लॉटरी का कारोबार होता है !

कैसे चल रहा है ? प्रतिबंधित लॉटरी का काला कारोबार, जानने के लिए निचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें 

खूफिया कैमरे मे कैद हुआ अवैध लॉटरी विक्रेता का कबूलनामा,सिकंदर और पुलिस की सांठ-गांठ से चल रहा है अवैध लॉटरी का काला कारोबार 

पुरे कोल्हान प्रमंडल मे चल रहे इस प्रतिबंधित लॉटरी के काले कारोबार को उजागर करने के लिए झारखण्ड जागरण के टीम के द्वारा कड़ी मेहनत की गई, जिसमे खूफिया कैमरे का सहारा लिया गया, जिसमे न केवल प्रतिबंधित लॉटरी के काले कारोबार को कैद किया गया बल्की,किस प्रकार से कुछ भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के द्वारा लॉटरी माफिया सिकंदर को सहयोग किया जा रहा है, इस बात का भी उजागर हुआ, बता दें की विगत दिनांक 6 फरवरी वर्ष 2024 को पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना पुलिस के द्वारा अवैध लॉटरी से संबंधित एक मामले का उजागर करते हुए लगभग 6 लाख रु जब्त किया था,जिसमे दो सिकंदर के दो गुर्गे भी गिरफ्तार हुए थे,यह मामला अब भी न्यायालय लंबित है,जिसमे लॉटरी माफिया भी आरोपी है !

#Illegallottery #chaibasapolice #jharkhandpolice #hemantsorenjmm #Dcchaibasa 

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी