विश्व योग दिवस पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ न्यायिक पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में  12वां विश्व योग दिवस मनाया गया ।

इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय , डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी सहित कोर्ट के अन्य सभी न्यायायिक पदाधिकारी एवं कोर्ट कर्मचारी गानो ने योग शिविर में बड़ी संख्या में भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया । इस दौरान सभी लोगों ने योग प्रशिक्षक के सही मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के योगासन एवं व्यायाम किए तथा नियमित रूप से योग अपनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन जीने का संकल्प लिया।

इस मौके पर प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को आत्मसात करने की अपील की। साथ ही कहा की यदि हमलोग प्रतिदिन केवल आधा घंटा समय निकाल कर योग करें तो चिकित्सक से हमे निजात मिल सकती है l कार्यक्रम का समापन योग के महत्व पर चर्चा एवं नियमित योगाभ्यास के संकल्प के साथ हुआ । डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व योग दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी पीएलवी के माध्यम से योग दिवस मनाया गया ।

और पढ़ें

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी

हिमांशु सिंह हत्याकांड में डीडी बार के मैनेजर सहित चार पकड़ाये, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल ,घटना में इस्तेमाल बाइक समेत पांच मोबाइल, हथियार जब्त, एसएसपी ने कहा मुख्य आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी